दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी ने इस नेता को दिया टिकट

बीजेपी ने शनिवार को दिल्ली चुनाव 2025 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। परवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से AAP के अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी से रमेश बिधूड़ी चुनाव लड़ेंगे। करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया गया है।

इसके अलावा मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, पटेल नगर से राज कुमार आनंद, जनकपुरी में आशीष सूद और जंगपुरा में मनीष सिसौदिया के खिलाफ तरविंदर सिंह मारवाहा को मैदान में उतारा गया है। परवेश वर्मा और अरविंद केजरीवाल हाई-प्रोफाइल नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव में हैं। कांग्रेस ने इस सीट से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को मैदान में उतारा है।

  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर कांड पर भागलपुर में उबाल, इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *