भागलपुर : स्टेशन चौक पर हिरासत से युवक को छुड़ाने के लिए हाईवोल्टेज ड्रामा

भागलपुर। भागलपुर स्टेशन चौक पर उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को चोर बताकर हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए युवकों में से एक के साथ एक युवती भी थी।

जिसने पुलिस की कार्रवाई को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। घटना के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर जुट गए और घटना को लेकर चर्चा करते दिखे। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बता दें कि युवती ने एक युवक को छोड़ने की मांग करते हुए लगभग आधे घंटे तक स्टेशन चौक पर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। वहीं जब पुलिस ने उसे थाने पर चलने के लिए कहा, तो उसने खुद जीप का फाटक खोलकर उसमें बैठने की कोशिश की। पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर शांत किया और थाने पर आने के लिए कहा। कोतवाली थानाघ्यक्ष ने बताया कि इस तरह के मामले की कोई जानकारी उन्हें नही है।

  • ये भी पढ़े..

    पटनावासियों को बड़ी सौगात: 2 जुलाई से मलाहीपकड़ी तक दौड़ेगी मेट्रो, CM सम्राट चौधरी करेंगे लोकार्पण

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: अब 5 जुलाई को होगी बहुजन महापंचायत, सम्राट चौधरी के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *