
हादसे के वक्त ट्रेन मधुबनी के आसपास थी. ट्रेन के नीचे से धुआं निकल रहा है. ट्रेन को राजनगर स्टेशन के पास रोका गया. जैसे ही यात्रियों की इसकी जानकारी मिली अफरा-तफरी मच गई.
पवन एक्सप्रेस में लगी आग : ट्रेन लगभग 40 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही. इस बीच सूचना के बाद मौके पर पहुचे रेलवे के अधिकारियों ने आग पर काबू पा लिया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना राजनगर स्टेशन के नरकटिया गुमटी के पास की है.
जयनगर से मुंबई के लिए रवाना हुई थी ट्रेन : मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि ”पवन एक्सप्रेस (110062), जो 30 मिनट देरी से खुली थी, ट्रेन को जयनगर से लोकमान्य तिलक, मुंबई जाना था. लेकिन इसी बीच मधुबनी के राजनगर के पास एस8 बोगी के चक्के से धुआं उठने लगा.”


