NEET UG 2025 को लेकर जारी हुआ जरूरी नोटिस, पढ़ें यहां पूरा विवरण

मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी परीक्षा 2025) के उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA की तरफ से एक बहुत जरूरी नोटिस जारी किया गया है। नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिस को चेक कर सकते हैं। जारी किए गए नोटिस के अनुसार, आगामी NEET UG 2025 परीक्षा NMC द्वारा अंतिम रूप से अधिसूचित और अनुमोदित पाठ्यक्रम के आधार पर सख्ती से आयोजित की जाएगी।

NEET UG 2025 के लिए जारी किए गए डिटेल्ड पाठ्यक्रम में भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषयों का विवरण शामिल है। NEET 2025 परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, NMC, nmc.org.in या NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट, neet.nta.nic.in पर सिलेबस को तेक कर सकते हैं।

NEET UG 2025 के सिलेबस को कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने सिलेबस को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवार’NEET UG 2025 सिलेबस’ के लिंक पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को स्क्रीन पर एक पीडीएफ दिखाई देगा।
  • अब उम्मीदवार NEET UG 2025 सिलेबस डाउनलोड करें।
  • आखिरी मं भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट लें

कब शुरू होंगे NEET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, NEET UG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया की आधिकारिक तिथियों का इंतजार है, जो कि जल्द ही जारी होने की उम्मीद है लेकिन इसकी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं है। एक बार जारी होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर अपने आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने बचाव अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम की सराहना की, लंबित परियोजनाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    न्यू फरक्का रेलवे स्टेशन पर रेलवन ऐप को लेकर चला जागरूकता अभियान, यात्रियों को डिजिटल रेलवे सेवाओं से जोड़ा गया

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *