न्यूजीलैंड से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक नए साल का शानदार स्वागत, देखें कैसे मनाया जा रहा है जश्न

दुनिया में सबसे पहले नए साल का आगाज किरीटीमाटी द्वीप (Christmas Island) पर 3.30 बजे हुआ। यह द्वीप प्रशांत महासागर में स्थित है और किरिबाती रिपब्लिक का हिस्सा है।यहां का समय भारत से 7.30 घंटे आगे है, यानी जब भारत में 3:30 बजे होते हैं, तो किरीटीमाटी में नया साल शुरू हो जाता है। इसके बाद चैथम द्वीप न्यूजीलैंड में भी नए साल का जश्न शुरू हो गया है। जैसे ही घड़ी में रात के 12 बजेंगे वैसे ही पुराना साल विदा हो जाएगा और नए साल का स्वागत होगा। सबसे आखिरी में नए साल का जश्न दक्षिण प्रशांत में अमेरिकी समोआ और नीयू द्वीप में होता है। अलग-अलग टाइम जोन के कारण कई देश अलग-अलग समय पर नए साल का जश्न मनाएंगे। भारत से पहले 41 देश ऐसे हैं, जहां नया साल मनाया जाता है।

ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न 

सिडनी हार्बर ब्रिज पर शानदार आतिशबाजी

ऑस्ट्रेलिया में सिडनी हार्बर ब्रिज पर नए साल का शानदार स्वागत किया गया। यहां शानदार आतिशबाजी का आयोजन किया गया।

ऑस्ट्रेलिया में नए साल का जश्न मनाने जुटे लोग

न्यूजीलैंड में नए साल का स्वागत

नए साल 2025 का स्वागत न्यूजीलैंड ने धूमधाम से किया गया। ऑकलैंड में आइकॉनिक स्काई टावर पर आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया गया।

दुनिया भर में होता है जश्न

दुनिया भर में नए साल के मौके पर कई शहरों में शानदार आतिशबाजी का आयोजन किया जाता है। सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में सिडनी हार्बर ब्रिज और ओपेरा हाउस पर जबरदस्त आतिशबाजी होती है, जिसे लाखों लोग लाइव देखते हैं। न्यूयॉर्क (यूएसए) के टाइम्स स्क्वायर पर काउंटडाउन के बाद बेहद शानदार आतिशबाजी देखने को मिलती है। रियो डी जेनेरियो (ब्राजील) के कोपाकबाना बीच और कैनबरा (ऑस्ट्रेलिया) के लेक बर्ली ग्रिफिन में भी नए साल को लेकर खास शो होते हैं।

कब कहां होगा नए साल का जश्न

  • 3:30 – किरीटीमाटी द्वीप
  • 3:45 – चैथम द्वीप
  • 4:30 – न्यूजीलैंड
  • 5:30 – फिजी और रूस के कुछ शहर
  • 6:30 – ऑस्ट्रेलिया के कई शहर
  • 8:30 – जापान, दक्षिण कोरिया
  • 8:45 – पश्चिम ऑस्ट्रेलिया
  • 9:30 – चीन, फिलीपींस
  • 10:30 – इंडोनेशिया
  • ये भी पढ़े..

    बिहार में पीएचडी प्रवेश के नियम बदले: अब 4 वर्षीय रिसर्च ग्रेजुएशन के बाद सीधे मिलेगा PhD में दाखिला

    Share Add as a preferred…

    कोसी-मिथिला को बड़ी सौगात: सुपौल-दरभंगा नया नेशनल हाईवे मंजूर, जल्द बनेगी DPR

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *