घर का दरवाजा बंद कर तीन महिलाओं समेत 4 लोगों पर फेंक दिया तेजाब, एक की हालत नाजुक

बिहार के मुजफ्फरपुर में शराब के नशे में पड़ोसी ने तीन महिलाओं समेत चार पर तेजाब से हमला कर दिया। आरोप है कि पड़ोसी को लोगों ने गांजा पीने से मना किया तो उसने महिलाओं पर तेजाब फेंक दिया। महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत गंभीर है।

चार लोगों पर फेंका तेजाब

मामला मुजफ्फरपुर के औराई थाना क्षेत्र के सरहचिया गांव का है। यहां पर नशा करने से रोकने पर घर में घुस कर तीन महिलाओं समेत चार पर तेजाब फेंक कर हमला कर दिया। इसमे तीन महिला समेत चार लोग झुलस गए। आरोपी ने एक महिला को सिर पर लोहे के रॉड से मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इस घटना में सास, बहु, देवर और पड़ोस की एक महिला झुलस गई। घायलो में एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

घर में घुसकर गांजा पीना चाह रहा था आरोपी

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां बर्न वार्ड में इलाज चल रहा है। पीड़ित महिला ने बताया कि गांव के विजय शाह जबरन घर में घुस गया। वह घर में गाजा पीना चाहता था। जब सास और देवर ने विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा। इसके बाद धमकी दिया कि सभी को तेजाब से जला देंगे और वहां से निकल गया। एक घंटे बाद फिर नशे में धुत विजय, राधे और मुनचुन घर में घुसकर मारपीट करने लगे।

सभी आरोपी फरार

शोर सुनकर घर की महिला बचाने आई तो आरोपियों ने पिटाई कर दी। इसके बाद आरोपी घर से तेजाब की बोतल ले आया और रूम में बंदकर सभी तेजाब फेंकने लगा। इसमे सभी जख्मी हो गए। वही घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपित फरार है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश में घटना को अंजाम देने की बात सामने आई है। एसकेएमसीएच थानेदार गौतम कुमार ने बताया कि महिला ने तेजाब फेककर जलाने का बयान दर्ज कराया है। बयान की कॉपी संबंधित थाने को भेज दी जाएगी। औराई थानाध्यक्ष राजा सिंह ने बताया कि शिकायत आते ही मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में पीएचडी प्रवेश के नियम बदले: अब 4 वर्षीय रिसर्च ग्रेजुएशन के बाद सीधे मिलेगा PhD में दाखिला

    Share Add as a preferred…

    कोसी-मिथिला को बड़ी सौगात: सुपौल-दरभंगा नया नेशनल हाईवे मंजूर, जल्द बनेगी DPR

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *