भागलपुर : सनोखर के चंडिका मंदिर की दान पेटी और आलमारी में रखे आभूषण चोरी

भागलपुर : कहलगांव के सनोखर थाना क्षेत्र स्थित चंडिका स्थान पर अति प्राचीन मां चंडिका मंदिर परिसर में रविवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। मंदिर में हुई चोरी क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। अज्ञात चोरों ने मंदिर परिसर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

करीब एक क्विंटल लोहे से बने दान पेटी को उखाड़ कर चोरी की गई। मंदिर के अंदर आलमारी मे रखे 25 हजार की राशि और महारानी की सोने की टिकली (मंगटीका), चांदी का मुकुट, चांदी का प्लेट, चांदी का लोटकी आदि की चोरी कर ली गई। घटना को लेकर सुबह से ही मंदिर परिसर में लोगो का आना-जाना लगा रहा। सूचना पर सनोखर थानाध्यक्ष रनतेज भारती मंदिर परिसर पहुंचे और मंदिर पुजारी से घटना की जानकारी ली।

मंदिर के पुजारी दिलीप झा और बांके झा ने बताया कि रात करीब आठ बजे मंदिर के सभी ताले लगाकर वे घर चले गए थे। सुबह जब गांव के लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो उन्होंने मंदिर का ताला टूटा हुआ पाया और दान पेटी गायब देखी। यह खबर मिलते ही पुजारी मंदिर पहुंचे और अन्य समानों की चोरी की पुष्टि की। सनोखर थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ताकि चोरों का पता लगाया जा सके। इस चोरी की घटना से गांववासियों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। लोग मंदिर की सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मालूम हो कि 15 दिन पहले थाना क्षेत्र के महादेव स्थान मंदिर से अज्ञात चोरों द्वारा दान पेटी की चोरी कर ली गई थी। जिसका अब तक सुराग नहीं मिल पाया है।

थानाध्यक्ष रनतेज भारती ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दान पेटी, नगद रुपये और जेवरात की चोरी हुई है। पुलिस अनुसंधान में जुटी है।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने बनाया ‘The End’ वीडियो, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना–गया रेलखंड पर दो दर्दनाक हादसे: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *