लखीसराय में दो युवकों की संदिग्ध स्थिति में मौत

कजरा (लखीसराय)। कजरा थाना क्षेत्र के उरैन कजरा सड़क के लखना मोड़ के पास सोमवार की अहले सुबह दो युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दोनों मृत युवकों की पहचान लखना गांव के स्व. गोपी बिंद के 19 वर्षीय पुत्र धीरज कुमार एवं हरेराम बिंद के 21 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार के रूप में हुई। दोनों युवक रविवार की शाम घर से अलग अलग बाइक से कजरा के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं पहुंचने के बाद परिजनों ने जब दोनों के मोबाइल पर कॉल लगाया। रिंग होते रहा पर कॉल पिकअप नहीं हुआ। इसके बाद परिजन खोजबीन करने लगे।

सोमवार की अल सुबह गांव से बाहर दौड़ लगाने के लिए निकले युवकों ने लखना मोड़ के पास सड़क पर दो शवों को देखा। गांव के रहे युवकों ने दोनों की पहचान करते हुए परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन पहुंचे और पुलिस को बिना सूचना दिए शव को लेकर घर पर चले गए।

  • ये भी पढ़े..

    दीपक प्रकाश के मंत्री पद पर सस्पेंस खत्म! उपेंद्र कुशवाहा बोले- पूरा कार्यकाल करेंगे, पद पर कोई खतरा नहीं

    Share Add as a preferred…

    ऑटो में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप, कई सप्लायर गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *