UGC नेट दिसंबर 2024 एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, जानें डाउनलोड के स्टेप्स

शनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सभी उम्मीदवार अब अपने एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 3 जनवरी से शुरू होकर 16 जनवरी 2025 तक आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स:

सबसे पहले ugcnet.nta.ac.in पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर “LATEST NEWS” सेक्शन में “UGC NET December 2024: Click Here to Download Admit Card” लिंक पर क्लिक करें। अब एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करें। प्रवेश पत्र ओपन हो जाएगा, जिसे डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

महत्वपूर्ण जानकारी:

अभी केवल 3 जनवरी 2025 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। अन्य तिथियों के एडमिट कार्ड जल्द ही उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और एक वैध पहचान पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य है। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा विवरण:

यूजीसी नेट परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा 3, 6, 7, 8, 9, 10, 15 और 16 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी: पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक।

  • ये भी पढ़े..

    मुहर्रम जुलूस के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई का तलवार लहराते वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिए जांच के आदेश

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर की 238 पंचायतों में आज पंचायत विकास दिवस, महिला सशक्तिकरण और मद्यनिषेध अभियान पर रहेगा विशेष फोकस

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *