
बिहार में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब बिहार में भी दिखने लगा है। बिहार में ठंडी हवाओं की वजह से पारा गिरने की संभावना है।
इन 14 जिलों में आज होगी बारिश
मौसम विभाग की माने तो आज बिहार के 14 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने आज बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग का अलर्ट
इसके साथ ही प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में सामान्य से मध्यम स्तर का कोहरा छाने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार 6 जनवरी को एक बार फिर नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके बाद बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।
मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी के पहले हफ्ते में ठंड में इजाफा होगा। फिलहाल 31 दिसंबर तक तापमान स्थिर रहेगा। मौसम विभाग ने किसान को यह सलाह दी है कि खुले स्थान में रखी हुई फसल को सुरक्षित स्थान पर भंडारण करने की व्यवस्था कर लें ताकि पानी और नमी से फसल का बचाव हो सके।


