नए साल के पहले दिन तक बैंकों की छुट्टियों का ऐलान, देखें पूरी लिस्ट

नए साल में अब कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले 24 दिसंबर (सोमवार) से लेकर 29 दिसंबर (रविवार) तक कई राज्यों में बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अनुसार, क्रिसमस की पूर्व संध्या (24 दिसंबर) को कोहिमा और आईजॉल में सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर देशभर में सभी बैंकों की छुट्टी होगी। 26 दिसंबर को आईजॉल, कोहिमा और शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी। 27 दिसंबर को कोहिमा में बैंकों की छुट्टी होगी।

28 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार है, इस कारण कई राज्यों में बैंकों में कामकाजी दिन नहीं रहेगा। और 29 दिसंबर को रविवार की वजह से सभी बैंकों का साप्ताहिक अवकाश होगा। इसलिए अगर आपको किसी बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो आपको इन तारीखों को ध्यान में रखकर अपनी योजना बनानी चाहिए।

हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं

जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर कोहिमा में बैंक बंद रहेंगे। 31 दिसंबर को आईजॉल, गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। जानकारी के अनुसार इंडिया में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), वाणिज्यिक बैंक, सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB), और लघु वित्त बैंक (SFB) होते हैं। बता दें बैंकों में सभी राष्ट्रीय अवकाश होते हैं, इसके अलावा हर महीने दूसरे और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *