बिहार के नये राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान आज आयेंगे पटना

पटना। बिहार के नये राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दो जनवरी को शपथ लेंगे। वे सोमवार को अपराह्न तीन बजे एयर इंडिया के विमान से पटना आयेंगे। एयरपोर्ट से वह सीधे राजभवन जाएंगे। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रण उन्हें शपथ दिलाएंगे।

इसके लिए राजभवन में दो जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह होगा। मालूम हो कि एक जनवरी तक राजकीय शोक है। इसको देखते हुए दो जनवरी को शपथ ग्रहण समारोह के लिए तिथि तय की गयी है। आरिफ मोहम्मद खान अभी केरल के राज्यपाल हैं। 24 दिसंबर को केन्द्र सरकार ने उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाने का पत्र जारी किया था।

  • ये भी पढ़े..

    तीन बच्चों की मां से प्रेम विवाह के बाद सड़क पर हंगामा, दूल्हे की बहनों ने लगाए गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *