गुजरात के भरूच में बड़ा हादसा, केमिकल प्लांट में गैस लीक होने से 4 मजदूरों की मौत

गुजरात में भरूच जिल के दहेज मरीन क्षेत्र में एक केमिकल कंपनी में गैस रिसाव से रविवार को चार लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जीएफएल नामक केमिकल कंपनी के प्रोडक्शन विभाग के सीएमएस प्लांट में रिसाइकिल कॉलम टोप कंडेंसर पाइप लाइन में शनिवार देर रात अचानक गैस रिसाव हो गया। जिससे वहां काम कर रहे चार कर्मचारी बेहोश हो गए।

बेहोशी की हालत में चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान आज तड़के तीन की तथा सुबह अन्य एक सहित कुल चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों की पहचान कंपनी के कर्मी राजेश कुमार एस मगणादिया (48), महेश नंदलाल (25), सुचित कुमार एस. (39) और मुद्रिका ठा. यादव (29) के रूप में हुयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *