डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का हेलिकॉप्टर हुआ खराब, सड़क मार्ग से रवाना हुए मंत्री और उपमुख्यमंत्री

बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां एक कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी (Deputy CM Samrat Chaudhary) का हेलिकॉप्टर (helicopter) अचानक खराब हो गया। काफी कोशिश के बाद जब हेलिकॉप्टर ठीक नहीं हुआ तो जिला प्रशासन ने आनन-फानन में गाड़ी की व्यवस्था की। जिसके बाद सम्राट चौधरी सड़क मार्ग से पटना(patna) के लिए रवाना हो गए।

दरअसल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री संतोष सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोतिहारी के घोड़ा सहन पहुंचे थे। कार्यक्रम को खत्म करने के बाद जब दोनों मंत्री पटना रवाना होने के लिए हेलिकॉप्टर पर सवार हुए, हेलिकॉप्टर ने जवाब दे दिया। पहले तो हेलिकॉप्टर को ठीक करने की कोशिश की गई लेकिन जब वह ठीक नहीं हुआ तो डिप्टी सीएम और मंत्री सड़क मार्ग से पटना रवाना हो गए।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर डीएम ने कहलगांव अनुमंडल कार्यालय का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    एनटीपीसी कहलगांव में बालिका सशक्तिकरण अभियान का भव्य समापन, 127 बालिकाओं ने सीखे आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के गुर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *