अररिया में पुलिस टीम पर हमला

रानीगंज (अररिया)। पचीरा पंचायत में गुरुवार की रात अवैध खनन की शिकायत पर पहुंची डायल 112 की पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इसमें पुलिस टीम के चालक के साथ एक अन्य पुलिस पदाधिकारी घायल हो गये। घायलों में डायल 112 के चालक मोहम्मद माज आदिल और पुलिस पदाधिकारी रामजी मंडल शामिल हैं।

मामले को लेकर घायल पुलिस पदाधिकारी रामजी मंडल के बयान पर पचीरा पंचायत के छह लोगों पर नामजद व चार-पांच अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। वहीं मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेन्दु ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।

  • Related Posts

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *