सिपाही पर आया शादी शुदा महिला अधिकारी का दिल, पति छोड़ा और 6 साल बाद सिपाही फरार

बिहार की राजधानी पटना में प्यार के लिए पति को छोड़ने वाली एक महिला अधिकारी को धोखा मिल गया। लवर जो छह साल तक महिला अधिकारी के साथ लिव-इन में रहा, उसने बीते दिनों किसी और लड़की से शादी कर ली और उन्हें छोड़ दिया। अब दो बच्चों की मां रही महिला अधिकारी पुलिस के पास कार्रवाई की मांग करने पहुंची हैं।

पीड़ित महिला पटना के ही कोर्ट में अधिकारी के पद पर तैनात है। उन्होंने महिला थाना में सिपाही के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का केस दर्ज कराया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी अनुसार आरोपी सिपाही पटना में पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात है। हालांकि, वो मूलरूप से जमुई जिले का रहने वाला है। पटना में ही उसकी मुलाकात महिला अधिकारी से हुई थी। इस दौरान दोनों में बातचीत हुई और धीरे-धीरे वे करीब आ गए। सिपाही पर अपना दिल हार बैठी महिला पति से अलग हो गई और करीब छह साल उसके साथ रही। दोनों साथ-जीने मरने की कसमें खाते थे। महिला अधिकारी की मानें तो सिपाही ने वादा किया था कि वो उनसे शादी करेगा। हालांकि, अब महिला अफसर का आरोप है कि छह साल लिव-इन में रहने के बाद सिपाही ने उन्हें धोखा दे दिया। उसने फतुहा कोर्ट में किसी अन्य लड़की से शादी कर ली।

इस बात का जब उन्हें पता तला तो उन्हें भारी धक्का लगा। वो न्याय की मांग करते हुए पुलिस के पास पहुंचीं। महिला अधिकारी द्वारा मिली शिकायत के बात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में कहा कि महिला अधिकारी ने शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज कराया है। सूबतों और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    अलीगढ़ में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ने बनाया ‘The End’ वीडियो, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना–गया रेलखंड पर दो दर्दनाक हादसे: ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के दौरान हुआ बड़ा हादसा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *