राष्ट्रीय शोक घोषित होने के बाद CM नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ स्थगित

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया है। मनमोहन सिंह साल 2004 से साल 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। इनके निधन के बाद देश भर में 7 दिनों तक  राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है। इसके बाद अब जो अहम खबर निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक बिहार के सीएम नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ स्थगित कर दिया गया है।

बिहार के सीएम नीतीश कुमार की ‘प्रगति यात्रा’ को लेकर जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन को देखते हुए मुख्यमंत्री की 27 एवं 28 दिसंबर की प्रगति यात्रा स्थगित की जाती है। इससे पहले यह तय था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा को लेकर आज (27 दिसंबर) मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। यहां वे नरौली पंचायत के पंचायत भवन का निरीक्षण करेंगे. साथ ही शहर में हो रहे विकास कार्यों का मुआयना करेंगे।  लेकिन, अब यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इसके पीछे की वजह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन होना बताया गया है।

वहीं, इससे पहले मनमोहन सिंह के निधन के बाद सीएम नीतीश बीती रात ट्वीट कर अपनी संवेदना जाहिर किया था और कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन दुःखद। वे एक कुशल राजनेता एवं अर्थशास्त्री थे। उनके नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिली। डॉ॰ मनमोहन सिंह जी का निधन भारतीय राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए प्रार्थना है।

बता दें कि, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Manmohan Singh Passes Away) का 26 दिसंबर, 2024 दिन बृहस्पतिवार को निधन हो गया। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स)-दिल्ली ने बताया कि 92 वर्षीय सिंह को आज शाम अचानक बेहोश होने के बाद गंभीर हालत में आपातकालीन विभाग लाया गया था। उन्हें गंभीर हालत में रात करीब साढ़े आठ बजे आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

  • Related Posts

    भागलपुर में दर्दनाक हादसा: अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली का खंभा गिरा, 16 वर्षीय किशोर की मौत

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    दालकोला चेकपोस्ट पर परिवहन मंत्री का औचक निरीक्षण, राजस्व लक्ष्य पूरा करने और व्यवस्था सुधारने के दिए सख्त निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *