बदलेगा मौसम का मिजाज : कल से बादल संग बढ़ेगी ठंड

भागलपुर। सुहाने मौसम के दिन अब बीतने को है। 27 को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद जिले में पहाड़ों से सर्द हवाएं आएंगी। जिले में शुक्रवार एवं शनिवार को हल्के बादल छाए रहेंगे। दिन-रात के तापमान में गिरावट होने लगेगी। रात में ठिठुरन बढ़ेगी। दिन में सूरज की चमक फीकी होगी।

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन के तापमान में 0.1 डिग्री की गिरावट आई। वहीं 2.1 डिग्री की उछाल के साथ रात का पारा 13.0 डिग्री पर पहुंच गया। बुधवार को अधिकतम 25.3 डिग्री व न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएयू सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि 27 एवं 28 दिसंबर को दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण मध्य बिहार के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं जिले में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। दिन एवं रात के तापमान में गिरावट होगी तो रात में ठिठुरन बढ़ेगी।

  • ये भी पढ़े..

    समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 11 गेंदों में अर्धशतक जड़कर तोड़ा 20 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

    Share Add as a preferred…

    विदाई समारोह में भावुक हुए डीएम नवल किशोर चौधरी, बोले— भागलपुर से बना आत्मीय रिश्ता हमेशा रहेगा याद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *