एम्बुलेंस जाम में फंसी, महिला मरीज की गई जान

पटना/कोईलवर। भीषण जाम की वजह से किसी दूसरे शहर से पटना में प्रवेश और पटना में एक इलाके से दूसरे में जाना बड़ी मुसीबत बनी है। कोईलवर से लेकर बिहटा और शिवाला मोड़ तक पिछले 24 घंटे से लगे महाजाम ने बुधवार को और भीषण स्थिति उत्पन्न कर दी। कोईलवर के नए छह लेन पुल पर बुधवार सुबह पटना आ रही एम्बुलेंस करीब एक घंटे तक जाम में फंसी रही।

इसी दौरान दाउदनगर की सुनीता देवी (35 वर्ष) ने दम तोड़ दिया। सुनीता को पीएमसीएच रेफर किया गया था। इधर, क्रिसमस के मौके पर राजधानी का बड़ा इलाका जाम की चपेट में रहा।

  • ये भी पढ़े..

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भागलपुर वन विभाग में योग शिविर, वनकर्मियों ने अपनाया स्वस्थ जीवन का संकल्प

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *