मधेपुरा में गोली मार युवक की हत्या

उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। लौनियाचक में बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। घटना की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। हालांकि हमलावर अभी गिरफ्त से दूर हैं।

लौनियाचक निवासी टुनटुन सहनी (45 वर्ष) सोमवार की रात करीब आठ बजे उदाकिशुनगंज बाजार से मछली लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक से आए दो बदमाशों ने टुनटुन के घर से करीब पांच सौ मीटर पहले उस पर पीछे से गोली चला दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली मारने के बाद बदमाश भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। टुनटुन को खून से लथपथ देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे पीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात टुनटुन की मौत हो गयी।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *