बदमाशों पर नकेल कसने के लिए DGP विनय कुमार ने कर दी बड़ी व्यवस्था

बिहार के पुलिस महानिदेशक का पदभार ग्रहण करने के बाद से ही डीजीपी विनय कुमार(DGP Vinay Kumar) एक्शन में हैं। राज्य की बिगड़ी कानून व्यवस्था(Law and order) को पटरी पर लाने के लिए लगातार सख्त निर्देश जारी कर रहे हैं। पूरे बिहार में उनके आदेश का असर देखने को मिल रहा है। इसी बीच पटना(patna) में बढ़ते अपराध को कंट्रोल करने के लिए गृह विभाग ने बड़ा फैसला ले लिया है। पटना में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधिकारियों और अन्य पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने का फैसला ले लिया गया है।

दरअसल, पूरे राज्य के साथ साथ राजधानी पटना में अपराधियों के तांडव से सरकार की खूब फजीहत हुई है। सरकार ने अब कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए पहल कर दी है। पटना में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए 153 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो पटना में अपराध रोकने के साथ साथ अवैध अतिक्रमण हटाने में भी प्रशासन को सहयोग करेंगे। इसको लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के मुताबिक, पटना के शहरी क्षेत्र में 3 डीएसपी, 3 इंस्पेक्टर, 9 एसआई, 18 एएसआई और 120 कांस्टेबल के पदों का सृजन किया गया है। इनके वेतन पर सरकार हर वर्ष 9.34 करोड़ रुपए से अधिक खर्च करेगी। सभी 153 पुलिसकर्मियों की नियुक्ति पटना के तीन भाग में विभाजित किया गया है। इसमें पटना पूर्वी में 40, पटना पश्चिमी में 40 और पटना मध्य क्षेत्र में 40 पुलिसकर्मियों को नियुक्त किया जाएगा।

प्रत्येक क्षेत्र में एक डीएसपी, एक इंस्पेक्टर, तीन एसआई, 6 एएसआई और 40 सिपाही तैनात किए जाएंगे। इन इलाकों में पहले से तैनात पुलिसकर्मियों के अतिरिक्त इनकी तैनाती होगी। राजधानी पटना में पहले से ही सात हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं बावजूद इसके अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन हत्या, लूट जैसी वारदात को अंजाम देकर बेखौफ अपराधी पुलिस को चुनौती दे रहे हैं लेकिन अब उनकी शामत आने वाली है, क्योंकि सरकार ने इसके लिए बड़ी व्यवस्था कर दी है।

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *