51 साल की शिष्या और 89 साल के महंत, लगा रेप का आरोप तो थाने पहुंचा मामला

उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में 89 वर्षीय महंत पर अपनी शिष्या से कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कथित अपराध की शिकायत 13 दिसंबर को महंत राजा राम दास के खिलाफ दर्ज की गई थी।

पुलिस ने एक बयान में कहा, “इस संबंध में दास के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत मामला दर्ज किया गया है।” पुलिस ने बयान में कहा कि 51 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि तिमारपुर स्थित कबीर विज्ञान आश्रम द्वारा संचालित सतगुरु राजा राम साहब धार्मिक ट्रस्ट के महंत दास ने 14 अप्रैल की रात को अपने आश्रम में उससे दुष्कर्म किया।

बयान में कहा गया है कि दास तिमारपुर में सतगुरु कबीर मंदिर प्रचार समिति के अध्यक्ष भी हैं। इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि दास ने पीड़िता और पांच अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने अवैध तरीकों से आश्रम पर कब्जा करने की कोशिश की। मामले की जांच जारी है।

  • ये भी पढ़े..

    विश्व मादक द्रव्य निषेध दिवस पर व्यवहार न्यायालय में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, समाज को दिया जागरूकता का संदेश

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 27 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *