”गलत सूचना, चरित्र हनन करने की कोशिश”: भगदड़ मामले में अल्लू अर्जुन का CM रेड्डी पर पलटवार

अभिनेता अल्लू अर्जुन ने शनिवार को कहा कि यहां एक थिएटर में चार दिसंबर को फिल्म ‘पुष्पा-2′ के प्रदर्शित होने के दौरान एक महिला की मौत और उसके बेटे के घायल होने की घटना एक दुर्घटना थी। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा लगाए गए आरोपों को भी खारिज किया। रेड्डी ने रोड शो करने और थिएटर में भीड़ को हाथ हिलाकर संबोधित करने के लिए अभिनेता की आलोचना की थी जिसके के कुछ घंटों बाद, अभिनेता ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि यह कोई जुलूस या रोड शो नहीं था।

उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा, “बहुत सारी गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं कि मैंने एक खास तरीके से व्यवहार किया। ये गलत आरोप हैं। यह अपमानजनक है और चरित्र हनन है। बहुत सारी गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं, बहुत सारे झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं।”

महिला की मौत को एक दुर्घटना बताते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी को दोष नहीं दे रहे हैं क्योंकि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। चार दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में भगदड़ जैसी स्थिति के दौरान 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसके आठ वर्षीय बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद, शहर की पुलिस ने मृतक महिला के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर चिक्कड़पल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अल्लू अर्जुन को शहर की पुलिस ने 13 दिसंबर को महिला की मौत के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें उसी दिन चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी थी और उन्हें 14 दिसंबर की सुबह यहां जेल से रिहा कर दिया गया था।

  • ये भी पढ़े..

    विश्व मादक द्रव्य निषेध दिवस पर व्यवहार न्यायालय में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, समाज को दिया जागरूकता का संदेश

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 27 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *