महाकाल मंदिर परिसर में हादसा, महिला की मौत

उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में शनिवार को महाकालेश्वर मंदिर के अन्न क्षेत्र में आलू छीलने वाली मशीन में दुपट्टा फंसने से महिला की मौत हो गई।एसडीएम लक्ष्मी नारायण गर्ग ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह मंदिर के अन्न क्षेत्र में हुई। निजी सुरक्षा सेवा के कर्मचारियों ने बताया कि रजनी खत्री भोजनशाला में काम कर रही थी तभी उसका दुपट्टा आलू छीलने वाली मशीन में फंस गया।

क्या है पूरा मामला?

महाकाल मंदिर से कुछ दूर ही मंदिर समिति द्वारा संचालित अन्नक्षेत्र स्थित है, जहां रोज हजारों लोग भोजन करते हैं। इस अन्नक्षेत्र में सुबह से ही भोजन बनने का काम शुरू हो जाता है। अन्नक्षेत्र में काम करने वाली महिला रजनी खत्री प्रतिदिन की तरह अपना काम कर रही थी, तभी उनका दुपट्टा आलू छिलने वाली मशीन में फंस गया। मौके पर उपस्थित लोग जब तक मशीन बंद करते, तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला को तुरंत अवंति अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आउटसोर्स कर्मचारी है महिला

महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ के अनुसार, मृतक महिला आउटसोर्स कमचारी थी। घटना की जानकारी लगते ही सभी बड़े अधिकारी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली और मृतका के परिवार को आर्थिक सहायता देने की बात कही। इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसके लिए भी अधिकारियों ने दिशा निर्देश दिए। इस घटना के चलते आज महाकाल मंदिर अन्न क्षेत्र को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

7 सालों से काम कर रही थी रजनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका रजनी खत्री पिछले 7 सालों से महाकाल मंदिर में आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में काम कर रही थी। पिछले साल जब महाकाल अन्नक्षेत्रकी शुरूआत हुई तब से रजनी को यहां खाना बनाने और परोसने की ड्यूटी दी गई थी। रजनी रोज की तरह हाईटेक मशीन से सुबह आलू-प्याज छीलने का काम कर रही थी, इसी दौरान ये हादसा हो गया।

  • Related Posts

    ‘इतिहास पुरुष’ बने प्रधानमंत्री मोदी! 8,931 दिन सरकार चलाकर तोड़ा दशकों पुराना रिकॉर्ड; भारत के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले ‘लोकतांत्रिक प्रमुख’ बने

    HIGHLIGHTS: चामलिंग और ज्योति बसु…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *