बिहार के 18 जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

अगले 3 दिनों के लिए बिहार मौसम सेवा केंद्र ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। राज्य में दिन के समय धुंधला आसमान रहेगा और न्यूनतम तापमान 08-12°C के बीच रहने की संभावना है। योजना एवं विकास विभाग, बिहार सरकार द्वारा जारी दैनिक मौसम बुलेटिन के अनुसार अगले 24 घंटे में पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, पटना, जहानाबाद, दरभंगा, सीतामढी, बक्सर, भागलपुर, खगड़िया, बेगूसराय, वैशाली, समस्तीपुर, मधेपुरा, नवादा, नालंदा, सीवान, सारण और जमुई जिलों के भागों में देर रात एवं सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा।

पिछले 24 घंटे में पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन प्रखंड एवं सारण के परसा प्रखंड में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही कटिहार के फलका प्रखंड में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गयी है। पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज करने वाले 10 जिलों के नाम और तापमान इस प्रकार है।

 

  • ये भी पढ़े..

    भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि देने उमड़ा जनसैलाब, भागलपुर में कैंडल मार्च के साथ निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर कांड पर भागलपुर में उबाल, इंसाफ की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे लोग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *