किडनैपर्स की तलाश में नवादा पहुंची हरियाणा पुलिस, अपहृत नाबालिग लड़की को किया बरामद, किडनैपर गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम से अपहरण हुई एक नाबालिग लड़की की तलाश में हरियाण के गुरुग्राम जिले के मानेसर थाना की पुलिस नवादा पहुंची, जहां हरियाणा पुलिस ने कौआकोल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव में दबिश देकर कर हरियाणा से अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद किया है। वहीं, हरियाणा की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक अपहरणकर्ता को भी धर-दबोचा है।

हरियाणा पुलिस के हत्थे चढ़ा अपहरणकर्ता कौआकोल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव के निवासी संजय रविदास का पुत्र सोनू कुमार बताया जाता है। फिलहाल हरियाणा की पुलिस ने हरियाणा, गुरुग्राम से अपहृत नाबालिग लड़की को कौआकोल थाना क्षेत्र के सरौनी गांव में स्थित एक मकान से सकुशल बरामद कर लिया है।

हरियाणा पुलिस के मुताबिक नवादा के सोनू कुमार पर हरियाणा के गुरुग्राम जिले के मानसेर थाना में एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज है। फिलहाल अपहरणकर्ता सोनू को गिरफ्तार कर हरियाणा की पुलिस अपने साथ गुरुग्राम जिले के मानेसर थाना ले गई है।

  • ये भी पढ़े..

    गया में 14 दिनों से 4.61 करोड़ की वसूली के लिए खाट पर डटा झारखंड का कारोबारी, मंदिर के बाहर बैठकर कर रहा तगादा; पत्नी ने IG से लगाई गुहार

    Share Add as a preferred…

    गया में झारखंड से भटककर पहुंचे दो जंगली हाथियों से दहशत, रिहायशी इलाकों में घूम रहे गजराज; वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *