संभल में प्राचीन कूपों और पांच मंदिरों का सर्वेक्षण

संभल। खग्गुसराय में 14 दिसंबर को मिले प्राचीन मंदिर और कुएं की जांच के लिए एएसआई की टीम शुक्रवार को संभल पहुंची। टीम ने प्राचीन कार्तिकेश्वर महादेव मंदिर,भद्रका आश्रम, स्वर्गदीप, चक्रपाणि व मोक्ष तीर्थ के साथ ही 19 प्राचीन कुओं का सर्वेक्षण किया। एएसआई अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंपेगा।

शुक्रवार सुबह 630 बजे लखनऊ से आई एएसआई टीम ने दोपहर 330 बजे तक सर्वे पूरा किया। एएसआई के उत्खनन एवं अन्वेषण अधिकारी राम विनय, सहायक पुरातत्व अधिकारी डॉ. कृष्ण मोहन दुबे, सर्वेक्षक अनिल कुमार सिंह और आउटसोर्स हिमांशु सिंह ने चार तीर्थों और 19 कूपों की नाप की और जांच के लिए सैंपल लिए।

पिछले दिनों जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हुए बवाल को देखते हुए प्रशासन ने एएसआई की गतिविधियों को गोपनीय रखा गया।

  • ये भी पढ़े..

    पटना से जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला: “संविधान की किताब लेकर घूमने से पहले इंदिरा गांधी के कृत्यों पर माफी मांगें”

    Share Add as a preferred…

    दिल्ली में नाबालिग की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, मेडिकल जांच के बाद जांच ने पकड़ी नई दिशा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *