मगरमच्छ के 8 बच्चों व खाल के साथ सुपौल के तीन धराये

लहेरियासराय(दरभंगा)।वन विभाग ने मगरमच्छ की तस्करी को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने मगरमच्छ के आठ बच्चों को रेस्क्यू करने के साथ ही एक बड़े मगरमच्छ की खाल को जब्त किया है। मामले में एक महिला सहित तीन लेागों की गिरफ्तारी की गई है। तीनों आरोपित सुपौल जिले के निर्मली के निवासी हैं।

मिथिला वन प्रमंडल पदाधिकारी भास्कर चंद्र भारती ने शुक्रवार को बताया कि वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल विभाग को मनीगाछी थाना क्षेत्र के मनीगाछी के रहने वाले लोगों ने मगरमच्छों की तस्करी के बारे में सूचना दी। इस पर उनके नेतृत्व में वन विभाग ने मनीगाछी में छापेमारी की। वहां से तीन तस्करों विजय बंजारा, गोविंद बंजारा व किरण देवी के पास से मगरमच्छ के आठ बच्चों को रेस्क्यू किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक बड़े मगरमच्छ की खाल भी पाई गई। तीनों आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *