जमुई : डीजे पर डांस में चली गोली, दो घायल

जमुई। टाउन थाना क्षेत्र के काकन गांव में गुरुवार की देर रात श्राद्ध कर्म में डीजे पर हो रहे डांस के दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। गोली लगने से गांव के ही सकलदेव कुमार और नीतीश कुमार घायल हो गये। नीतीश कुमार की बाईं हथेली से गोली आर-पार होने के बाद सकलदेव कुमार के बाएं पैर में जा लगी।

सदर अस्पताल के डॉ. मृत्युंजय कुमार ने आपरेशन कर गोली निकाली। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। एसपी चंद्र प्रकाश का कहना है कि पुलिस गोली चलाने वाले की पहचान में जुटी है।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *