ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर CM नीतीश ने जताया गहरा शोक, कहा- देश की राजनीति में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इंडियन नेशनल लोकदल के प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला (Om Prakash Chautala) के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि स्व. ओम प्रकाश चौटाला एक प्रख्यात राजनेता एवं समाजसेवी थे। वे 4 बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे थे। देश की राजनीति में उनका महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। स्व. ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है। उनके निधन से न केवल हरियाणा बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर-शान्ति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

  • Related Posts

    लोकसभा में गूंजी किसानों की आवाज: सांसद राजेश वर्मा ने कृषि अनुदानों और योजनाओं पर रखा पक्ष

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *