112 नंबर डायल कर सीएम योगी को दी जान से मारने की धमकी, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

उत्तर प्रदेश के एक शख्स ने सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी दी थी। इस व्यक्ति को बरेली से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अनिल नाम के इस शख्स ने आपातकालीन सेवा नंबर 112 डायल किया। व्यक्ति ने दावा किया कि वह 26 जनवरी को सीएम को गोली मार देगा। उसने इज्जतनगर पुलिस स्टेशन के प्रभारी और अन्य अधिकारियों को भी धमकी दी थी।

इज्जतनगर पुलिस स्टेशन के SHO धनंजय पांडे ने बताया,’मंगलवार रात को धमकी मिलने के बाद, पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आरोपी का फोन बंद था। रात भर के व्यापक प्रयासों के बाद, अनिल का पता लगा लिया गया और बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।’ इस मामले में FIR दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरु की जा चुकी है। धमकी के बाद से ही इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हुई है।

SHO ने बताया, ‘अशांति बढ़ने को रोकने और शांति बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई की गई. हम आरोपी के इरादे और मानसिक स्थिति की भी जांच कर रहे हैं.’

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 26 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *