भाजपा सदस्यों ने खरगे और प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की की’, कांग्रेस ने जारी किया वीडियो

आज गुरूवार को संसद परिसर में हुए विवाद को लेकर राजनीति गरमा गई है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। इसी बीच कांग्रेस ने एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि भाजपा के सांसदों ने संसद परिसर में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कई महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की, जो भाजपा की तानाशाही को दिखाता है।

खरगे और प्रियंका गांधी के साथ धक्का-मुक्की की

पार्टी ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर यह वीडियो जारी किया जिसमें दोनों पक्ष के सांसद बाबासाहेब आंबेडकर की तस्वीर वाली तख्तियां लेकर नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। मुख्य विपक्षी दल ने वीडियो का हवाला देते हुए दावा किया, ‘‘भाजपा सांसद हाथों में डंडे लगी तख्तियां लेकर विपक्ष के सांसदों को सदन में जाने से रोक रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी और अन्य महिला सांसदों के साथ भाजपा के सांसद धक्का-मुक्की कर रहे हैं।”

यह सरासर गुंडागर्दी है- कांग्रेस 

उसने कहा, ‘‘यह सरासर गुंडागर्दी है। यह लोकतंत्र के मंदिर में भाजपा की तानाशाही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” अक्सर सफेद रंग टी-शर्ट पहनने वाले राहुल गांधी बृहस्पतिवार को नीले रंग की टी-शर्ट पहनकर संसद पहुंचे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी नीले रंग की साड़ी पहने हुए थीं। भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने धक्का-मुक्की की जिसमें उसके बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हो गए।

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    बिहार में AI क्रांति की तैयारी! गूगल, माइक्रोसॉफ्ट समेत 4 बड़ी कंपनियों के साथ होगा समझौता, कैबिनेट से मिली मंजूरी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *