नवगछिया भाजपा के 17 मंडल अध्यक्ष बनाए गए

नवगछिया। नवगछिया संगठन जिला में भाजपा ने परिसीमन कर संगठन का विस्तार किया है। नवगछिया जिला में पूर्व में आठ मंडल थे परिसीमन के उपरांत नवगछिया में भाजपा संगठन के 14 मंडल बनाए गए है। जिसमें कि नवगछिया नगर और इस्माईलपुर मंडल को यथावत रखा गया है।

वहीं गोपालपुर मंडल को दो भाग में परिसीमन करते हुए गोपालपुर पूर्वी और पश्चिमी बनाया गया है। गोपालपुर पश्चिमी में कुल पांच पंचायत और 37 बूथ हैं और गोपालपुर पूर्वी में चार पंचायत और 27 बूथ हैं। उसी प्रकार रंगरा मंडल को भी दो भागों में बांटा गया है। जिसमें कि रंगरा पश्चिम में कुल चार पंचायत और 25 बूथ हैं। वहीं रंगरा पूर्वी में छह पंचायत और 40 बूथ हैं। इसके अलावा बिहपुर विधानसभा के तीन मंडल बिहपुर, खरीक, नारायणपुर को भी परिसीमन कर छह मंडल बनाए गए।

  • ये भी पढ़े..

    एलडीपी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों को मिला नया ड्रेस सेट, अनुशासन और मेहनत को बताया सफलता की कुंजी

    Share Add as a preferred…

    डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह विवाद पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब, जांच कमिटी गठित कर कार्रवाई की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *