भागलपुर : एक इंस्पेक्टर सहित 11 का तबादला

भागलपुर। जिले में पदस्थापित एक इंस्पेक्टर सहित 11 पदाधिकारी को एसएसपी आनंद कुमार ने इधर से उधर कर दिया है। पुलिसलाइन में पदस्थापित इंस्पेक्टर संजय कुमार को सुल्तानगंज थाना में अनुसंधान इकाई का अपर थानेदार बनाया गया है।

उनके अलावा आठ दारोगा और दो जमादार का तबादला किया गया है जिनमें बिनोद पासवान को सुल्तानगंज थाना, इच्छा कुमारी को महिला थाना, ज्योति कुमारी सन्हौला थाना में महिला हेल्प डेस्क प्रभारी, रूपा भारती को अकबरनगर थाना में महिला हेल्प डेस्क प्रभारी, बबली कुमारी को कोतवाली थाना, रिंकी कुमारी को नाथनगर थाना, चुन्नी कुमारी को सनोखर थाना, भूपेंद्र प्रसाद यादव को शाहकुंड थाना, एएसआई मिथिलेश कुमार को डीएसपी सिटी-प्रथम के कार्यालय और एएसआई राकेश कुमार को बुद्धुचक थाना में पदस्थापित किया गया है।

  • Related Posts

    बिहार के गरीबों की छत पर अब ‘मुफ्त’ चमकेगी बिजली! PM सूर्य घर योजना में बड़ा बदलाव—स्मार्टफोन नहीं तो भी मिलेगा लाभ; जानें कैसे करें अप्लाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार दिवस पर गांधी मैदान में दिखेगा ‘सुरक्षा का कवच’! परिवहन विभाग का हाईटेक पवेलियन; मुफ्त नेत्र जांच, हेलमेट और सिम्युलेटर पर ड्राइविंग का मौका

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *