भागलपुर : घर से एक अधेड़ लापता परिजनों में मचा कोहराम

भागलपुर। लोदीपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर जिछो गांव के वार्ड नंबर 7 निवासी 52 वर्षीय उपेन्द्र मंडल बीते 15 दिसंबर की रात्रि से लापता है। लापता व्यक्ति के पुत्र टिंकू कुमार ने बताया कि उक्त तिथि को हम घर से बाहर थे पत्नी मायके गई हुई थी। अपने संबंधियों में काफी खोजबीन किया परंतु पिता जी का कहीं पता नहीं चल पाया।इसी बाबत अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट आज लोदीपुर थाना में दर्ज कराई है। वहीं लापता व्यक्ति की पत्नी ने भी अपने पति के गायब होने की बात बताई। बहरहाल लापता व्यक्ति के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

  • Related Posts

    अन्नदाता की कमाई पर ‘डाका’ डालने वाला ‘फनटोस’ गिरफ्तार! PM किसान योजना के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का छठा मेंबर सलाखों के पीछे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *