RJD विधायक को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के महुआ विधायक ( MLA) डॉ. मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी दी गयी है। मनीष चौधरी नामक शख्स ने आरजेडी विधायक मुकेश रौशन के मोबाइल पर फोन कर कार्यालय को जलाने और जान से मारने की धमकी दी है।

बता दें कि राजद विधायक मुकेश रौशन के पिता की बीते दिनों अपराधियों ने हत्या की थी। अब मुकेश रौशन को जान से मारने की धमकी दी गयी है। मोबाइल नंबर 7417173317 से मनीष चौधरी नामक कॉलर ने 4 बार वाट्सअप कॉलिंग कर यह धमकी दी है।

मनीष चौधरी खुद को उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया। सोमवार की शाम 6 बजे से वह लगातार विधायक को कॉल कर रहा है। मोबाइल पर कॉल कर मनीष नामक शख्स ने होश ठिकाने लगाने के साथ-साथ भद्दी गलियां भी दी। राजद विधायक मुकेश रौशन ने पटना SSP पटना को इस पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया है। वही पटना SSP राजीव मिश्रा ने आरजेडी विधायक को लिखित शिकायत करने को कहा है।

  • ये भी पढ़े..

    मोहर्रम और श्रावणी मेला की तैयारियों के बीच बाईपास थानाध्यक्ष सम्मानित, पुलिस मित्रों ने सराहा योगदान

    Share Add as a preferred…

    रोशन आनंद का बड़ा हमला: “खान सर का पूरा साम्राज्य झूठ की बुनियाद पर खड़ा”, शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट में लगाए गंभीर आरोप

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *