भागलपुर से दिल का रिश्ता: शाहनवाज हुसैन

भागलपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व भागलपुर के पूर्व सांसद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भागलपुर से उनका रिश्ता 18 साल पुराना है। उनका रिश्ता चुनावी नहीं, बल्कि दिल का है। वह अब बिना वेतन लिए भागलपुर की चौकीदारी कर रहे हैं। उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि भागलपुर का सांसद बनना था।

महापौर डॉ. बसुंधरा लाल ने कहा कि भागलपुर महोत्सव वर्षों से प्रतिभाओं को उभारने का काम कर कर रहा है। स्वागताध्यक्ष राजीवकांत मिश्रा ने राज्यपाल से भागलपुर को अंग क्षेत्र का इतिहास व यहां की ऐतिहासिक धरोधरों के साथ यहां क्या खास है, इसकी भी जानकारी दी। नागरिक विकास समिति के अध्यक्ष रमण कर्ण ने कहा कि 2004 में भागलपुर महोत्सव की नींव रखी गयी थी। तब से लेकर आज तक यह महोत्सव बड़ा आकार ले चुका है। उधर, हवाई अड्डा से लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी।

राज्यपाल को मंजूषा पेंटिंग देकर किया गया सम्मानित

चार साल बाद सैंडिस कंपाउंड में आयोजित पांच दिवसीय भागलपुर महोत्सव का उद्घाटन राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, महापौर डॉ. बसुंधरा लाल और अध्यक्ष रमण कर्ण ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर राज्यपाल समेत अतिथियों को मंजूषा पेंटिंग और अंग वस्त्रत्त् देकर सम्मानित किया गया। सेंट टेरेसा स्कूल के बच्चों की बैंड के धुन पर राज्यपाल मंच तक पहुंचे। इसके बाद सेंट जोसेफ के बच्चों ने राष्ट्रगान और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मौके पर कुलपति प्रो. जवाहरलाल, कहलगांव विधायक पवन यादव आदि मौजूद थे।

  • ये भी पढ़े..

    पटनावासियों को बड़ी सौगात: 2 जुलाई से मलाहीपकड़ी तक दौड़ेगी मेट्रो, CM सम्राट चौधरी करेंगे लोकार्पण

    Share Add as a preferred…

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: अब 5 जुलाई को होगी बहुजन महापंचायत, सम्राट चौधरी के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *