फिर दहली राजधानी, Amazon के सीनियर मैनेजर का मर्डर, आधी रात को 5 युवकों ने बरसाईं गोलियां

राजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में मंगलवार देर रात दिल दहला देने वाली घटना हुई जहां 5 बदमाशों ने अमेजन कंपनी (Amazon) के सीनियर मैनेजर को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने बताया कि मैनेजर अपनी बाइक से जा रहा था तभी स्कूटी और बाइक पर सवार 5 लड़कों ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने शख्स पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। मैनेजर के सिर में गोली लगी। घायल मैनेजर को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाशों के इस हमले में मैनेजर का एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मैनेजर का साथी गंभीर रूप से घायल

अमेज़न के सीनियर मैनेजर हरप्रीत गिल को सिर में गोली मारी गई है। 36 साल के हरप्रीत गिल भजनपुरा में गली नंबर 1 में रहते थे। वह मंगलवार रात करीब 12 बजे अपने साथी गोविंद सिंह के साथ स्पलेंडर बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान 5 युवक स्कूटी और बाइक से पहुंचे। युवकों ने दोनों पर गोली बरसाना शुरू कर दी, जिसके बाद हरमनप्रीत की मौत हो गई। इस हमले में 32 साल के गोविंद घायल हो गए। वो भजनपुरा में ही हंग्री बर्ड के नाम से मोमोज की दुकान चलाते हैं। उनके भी सिर में ही गोली लगी। उन्हें एलएनजेपी रेफर किया गया है।

पुलिस प्रशासन पर उठ रहे सवाल

दिल्ली में आधी रात को हुई इस वारदात के बाद पुलिस प्रशासन पर कई सवाल उठ रहे हैं। इस घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस हत्यारों की ढूंढने की जुगत में जुट चुकी है। इस घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

  • Related Posts

    बेऊर जेल से बाहर आए ‘छोटे सरकार’! मोकामा में जश्न, पटना में ‘महाभोज’; बाहुबली अनंत सिंह की रिहाई से बिहार की सियासत में ‘भूचाल’

    HIGHLIGHTS: बाहुबली विधायक की ‘ग्रैंड’…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *