‘परीक्षार्थी को थप्पड़ मार आहत करने की नहीं थी मंशा’, थप्पड़कांड पर पटना DM की सफाई, हंगामे के बीच केंद्राधीक्षक को भी आया था हार्ट अटैक

शुक्रवार को बापू परीक्षा परिसर कुम्हरार में बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा के दौरान कुछ परीक्षार्थियों द्वारा अनियमितता का आरोप लगाते हुए बहिष्कार किया गया और परीक्षा कक्ष से बाहर परिसर में आकर हल्ला हंगामा किया गया। सूचना प्राप्त होते ही पटना DM चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक भी केंद्र पर पहुंचे।

केंद्र के बाहर कुछ लोगों द्वारा ट्रॉली लगाकर सड़क जाम कर दिया गया था, जिसके कारण भारी अव्यवस्था हो गई थी। एक अतिरिक्त केंद्राधीक्षक राम इकबाल सिंह को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल भेजने की कोशिश की जा रही थी। अस्पताल पहुंचने पर उनकी दुखद मृत्यु हो गई। एक महिला परीक्षार्थी भी बेहोश हो गई थी, जिसे एम्बुलेंस से अस्पताल भेजने का प्रयास किया जा रहा था। अस्पताल पहुंचने पर उसकी स्थिति में सुधार हुआ।

इस तनावपूर्ण परिस्थिति में हल्का बल प्रयोग कर जाम हटाया गया और लोगों को सड़क से किनारे कर यातायात बहाल किया गया। वहीं, थप्पड़ कांड पर पटना डीएम ने सफाई दी है और कहा है कि किसी परीक्षार्थी को थप्पड़ मारकर आहत करने की मंशा नहीं थी। जिला प्रशासन परीक्षार्थियों की सुविधा और हित के लिए सदैव तत्पर है लेकिन सुनियोजित ढंग से अफवाह फैलाकर पूरी व्यवस्था को भंग करने वालों को चिह्नित कर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में दो युवकों की आत्महत्या से सनसनी, पारिवारिक तनाव और मानसिक स्थिति बनी मौत की वजह

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: जांच आयोग के सामने फूट पड़ा मां का दर्द, STF को देखकर बोलीं- “मेरे बेटे के हत्यारों को फांसी हो”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *