भागलपुर : बहन की शादी में आया बैग चोरी हो गया, केस

भागलपुर। ममेरी बहन की शादी में शामिल होने पहुंचे भाई का बैग चोर ने उड़ा लिया। घटना को लेकर बांका जिले के अमरपुर के रहने वाले शख्स अमरजीत कुमार ने तिलकामांझी थाना में केस दर्ज कराया है। उसका कहना है कि ममेरी बहन की शादी एक विवाह भवन में थी। वहीं से उसका बैग चोरी हो गया। उनका कहना है कि बैग में मोबाइल, क्रेडिट कार्ड, कार की चाबी, आधार, घर की चाबी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सात हजार रुपये नगद आदि था। उन्होंने पुलिस को बताया है कि बैग चोरी होने के बाद उनके क्रेडिट कार्ड का भी इस्तेमाल करने की कोशिश की गई।

  • ये भी पढ़े..

    पूर्व रेलवे ने बढ़ाई यात्री सुरक्षा और सुविधा, भागलपुर समेत कई सेक्शनों में तकनीकी अपग्रेड पूरा

    Share Add as a preferred…

    पटना में 16 वर्षीय किशोर की हत्या से सनसनी: जमीन विवाद में इकलौते बेटे का गला घोंटकर मर्डर, 8 लोगों पर FIR

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *