गया: उपप्रमुख से 70 हजार घूस लेते बीडीओ गिरफ्तार

गया। गया में घूसखोर बीडीओ निगरानी के हत्थे चढ़ गये। निगरानी की टीम ने फतेहपुर बीडीओ राहुल रंजन को बुधवार को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण कार्यालय के बाहर योजना पास करने के नाम पर 70 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। बीडीओ से निगरानी की टीम पूछताछ कर रही है। उन्हें पटना लाकर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

बीडीओ राहुल रंजन योजनाओं को पास करने के लिए फतेहपुर प्रखंड के उपप्रमुख रणधीर प्रसाद उर्फ रणधीर यादव से रिश्वत मांग रहे थे। लगातार दबाव बनाने के बाद उपप्रमुख ने 20 दिन पहले पटना में विजिलेंस कार्यालय में शिकायत की थी। जांच के बाद निगरानी ने आरोप को सही पाया। बुधवार को बीडीओ को उपप्रमुख से 70 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *