फिर लौटा चक्रवाती तूफान! इन 7 राज्यों में मचेगी तबाही, यहां पड़ेगी भयंकर ठंड

देश में ठंड ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जहां पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का अलर्ट जारी है। इस बीच चक्रवाती तूफान भी बार-बार दस्तक दे रहा है, जिससे दक्षिणी राज्यों में जमकर बादल बरस रहे हैं। एक बार फिर चक्रवाती तूफान लौट आया है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

श्रीलंका तट से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में एक वेल मार्क लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिसके ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (cyclonic circulation) फैला हुआ है। अगले 24 घंटे में इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर श्रीलंका-तमिलनाडु तटों की ओर बढ़ने की संभावना है, जिससे कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान तेज गरज के साथ बिजली भी गिर सकती है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

आईएमडी के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 12-13, 16 और 17 दिसंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिलेगा, जहां गुरुवार को जमकर बादल बरसेंगे। दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कुछ स्थानों पर बरसात के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है।

जानें कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम

पिछले 24 घंटे में दिल्ली एनसीआर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जहां न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। राजधानी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 20 से 23 डिग्री सेल्सियस और 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच है। कई इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से 1 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रहा। दिन में आसमान साफ रहा, लेकिन सुबह धुंध रही।

इन राज्यों में पड़ रही भयंकर ठंड

उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य भारत में अगले 5 दिनों के दौरान शीत लहर की स्थिति रहने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, त्रिपुरा, मणिपुर और मेघालय के कुछ इलाकों में घने कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

ये भी पढ़े..

जीविका में 2,446 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री बोले- हर गरीब परिवार तक रोजगार और सशक्तिकरण पहुंचाना लक्ष्य

Share Add as a preferred…

श्रावणी मेला में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे चलाएगा 3 स्पेशल ट्रेनें, जमालपुर-देवघर और सुल्तानगंज रूट को मिलेगा लाभ

Share Add as a preferred…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *