लोकसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार के बयान पर सम्राट चौधरी ने चुटकी, कहा – नीतीश की प्रधानमंत्री से हुई होगी बात…

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अपने एक बयान में कहा था कि लोकसभा का चुनाव दिसंबर के महीने में ही हो जाएगा. इसको लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है और कहा है कि हो सकता है कि नीतीश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वार्ता हुई है और उस आधार पर वह कह रहे होंगे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि समय से पहले होगा या नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही चुनाव को लेकर निर्णय ले सकते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किस आधार पर इस बात को कह रहे हैं, वह हमें पता नहीं है. वहीं लालू यादव की ललकार पर भी सम्राट चौधरी ने तीखा हमला किया है. उन्होंने कहा कि लालू क्या बीजेपी को समाप्त करेंगे, बीजेपी तो पूरे देश की पार्टी है।

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार लालू जी को पूरी तरह से समाप्त करने जा रहे हैं. इससे पहले भी नीतीश कुमार ने ही लालू जी को समाप्त करने का काम किया था. आप देख लीजिए कि संसद में ऑर्डिनेंस को किसने फाड़ा था. किसने चारा घोटाला के मामले को लेकर कोर्ट में लालू जी को घसीटने का काम किया था. इन सब बातों को देखने से सीधा-सीधा यह देखने को मिल रहा है कि नीतीश कुमार कहीं ना कहीं उन्हें खत्म कर रहे हैं. यह बात लालू जी को भी समझना चाहिए।

सम्राट चौधरी ने कहा कि ये लोग कुछ भी बोलें लेकिन भारतीय जनता पार्टी पूरे देश की पार्टी है. वह कभी भी खत्म होने वाली पार्टी नहीं है. उन्होंने दावा किया कि इस बार पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी 405 सीटों पर चुनाव जीतेगी जो अपने आप में एक कीर्तिमान स्थापित होगा. फिर से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हिंसा मामले में माले विधायक संदीप सौरभ और AISA नेता धनंजय गिरफ्तार, अब तक 60 आरोपी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    खगड़िया के स्कूल में मिड-डे मील में कीड़ा मिलने पर बड़ा एक्शन, हेडमास्टर सस्पेंड; चार रसोइयों की सेवा समाप्त

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *