‘शौहर ने पहली बीबी का किया कत्ल ….’, दूसरी ने महीने बाद निकाह तोड़ा

तू नहीं तो कोई और सही,कोई और नहीं तो कोई और सही…. इस जामने में सनम तुम अकेली तो नहीं। यह फेमस डायलॉग तो हर किसी के जुबां पर होगा। अब इसी डायलॉग को हकीकत मानते हुए एक युवक ने मोजफ्फर ने पहला निकाह किया। कुछ दिन बाद उसको पहले निकाह से मन नहीं भरा तो दूसरी बार किसी अन्य लड़की से निकाह किया और सबसे बड़ी बात यह है कि इससे भी मन नहीं भरा तो वापस से इसने निकाह किया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी मोजफ्फर पैसा कमाने के लिए परदेश चला गया था। आरोप है कि वह अपनी तीसरी बीबी को खर्चा भेजता था, वहीं दूसरी पत्नी को खर्च नहीं देता था। गुरुवार को आरोपी मोजफ्फर कमाकर परदेश से आया मगर इससे पहले दोनों बीबी के झगड़े में तीसरी बीबी अपने मायके चली गई। अपनी तीसरी बीबी को न देख पति ने आपा खो दिया और गला दबाकर दूसरी बीबी की जान ले ली।

वहीं, पूर्णिया के जलालगढ़ थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नहर किनारे एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान फुगिया खातून के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसकी हत्या उसके पति मोजफ्फर ने की है। घटना के अनुसार, मोजफ्फर ने पहले भी अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी थी।

इस मामले में वह जेल जा चुका था। जेल से छूटने के बाद उसने फुगिया से शादी की थी। कुछ साल पहले उसने शबीना से तीसरी शादी की थी। शबीना कुछ दिन पहले अपने मायके चली गई थी। मोजफ्फर परदेश से लौटा था। उसने अपनी बेटी को किसी रिश्तेदार के घर भेज दिया और फिर फुगिया की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को नहर के किनारे फेंक दिया गया।पुलिस ने मोजफ्फर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा में जाने के लिए बस नहीं मिली तो जीविका दीदियों ने किया एनएच जाम, 20 मिनट तक रुका यातायात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    राज्यसभा जाएंगे नीतीश कुमार, लेकिन JDU की शर्त—बिहार का नेतृत्व उन्हीं के हाथ में रहेगा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *