सड़क पर पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद

सहरसा में सड़क पर पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच हिसंक झड़प हो गयी, जिसमें दो महिला समेत दोनों पक्ष से 7 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों में प्रथम पक्ष में राजेश दास 35 वर्ष, शोबिया देवी 60 वर्ष, सोनी देवी 30 वर्ष और दूसरे पक्ष से मो. अफरोज 48 वर्ष, मो. एहसान 18 वर्ष, मो. रिजवान 20 वर्ष, मो. ईमरान 22 वर्ष शामिल हैं। जख़्मी राजेश दास ने बताया कि हमारा और उसका दोनों का घर आमने सामने है। मो. अफरोज अक्सर सड़क पर पानी बहाते हैं। जिसको लेकर उनको कई बार मना किया है कि आने जाने में दिक्कत होती है। लेकिन वो बाज नही आ रहे है।

आज भी सड़क पर पानी बहाया गया, जिसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए लोहे से रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें राजेश और मां शोबिया देवी के सिर फट गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जख़्मी अफरोज ने बताया कि राजेश दास अक्सर पानी सड़क पर गिराते हैं। जिसको रोका गया तो उन्होंने कुदाल चला कर सिर फोड़ दिया है। पुलिस भी मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *