एसपी सिंगला कंपनी का अकाउंटेंट अरेस्ट, वाहन जांच के दौरान कार से मिले 19 लाख

राजधानी पटना में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है और लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसी दौरान पुलिस ने एक लग्जरी कार से 19 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने दिल्ली की एक बड़ी कंपनी के अकाउंटेंट को भी गिरफ्तार किया है।

दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मंगलवार की देर शाम चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट लगी एक कार को रोक कर जब तलाशी ली गई तो कार से 19 लाख रुपए कैश बरामद हुए। इस दौरान पुलिस ने एसपी सिंगला कंपनी के अकाउंटेंट विरेंद्र गोप को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि एसपी सिंगला कंपनी बिहार में कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। घटिया निर्माण कार्य को लेकर यह कंपनी अक्सर चर्चा में बनी रहती है। इन सबके बावजूद सरकार ने इस कंपनी को कई पुल और सड़क के निर्माण कार्य का जिम्मा सौंप रखा है। भागलपुर के सुलतानगंज में अगुआनी पुल गिरने के बाद एसपी सिंगला कंपनी का नाम चर्चा में आय़ा था।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *