अवैध खनन में लगे 2 मजदूरों की बालू में दबकर मौत, JCB ड्राइवर फरार

बिहार में अवैध बालू खनन को लेकर लगातार लगाम लगाने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला लखीसराय से सामने आया है। अवैध खनन में जुटे दो मजदूरों की बालू में दबने से मौत हो गई है। यह घटना जिले के किऊल थाना क्षेत्र के घोषीकुंडी गांव का बताया जा रहा है। इस घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया।

जानकारी के मुताबिक, किऊल नदी में बुधवार की सुबह अवैध बालू खनन में लगे मजदूर के बालू में दबकर मौत होने का मामला सामने आने से हड़कंप मचा हुआ है। घटना सुबह लगभग पांच बजे की बताई जा रही है। हालांकि, दो थाना क्षेत्र के मामला होने के बावजूद किसी भी थाने की पुलिस तीन घंटे बाद आठ बजे तक घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। बालू खनन माफिया मृतक के परिजन को विश्वास में लेकर मामला को रफा दफा करने के प्रयास में जुट चुके हैं।

वहीं, स्थानीय लोगों के अनुसार मजदूर की मौत अवैध खनन में लगे जेसीबी चालक के लापरवाही से हुई है। मृतक की पहचान तेतरहट थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी विनोद यादव के लगभग 28 वर्षीय पुत्र अमन कुमार उर्फ घोलटन कुमार के रूप में हुई है। तीन घंटा से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मौके पर पुलिस के नहीं पहुंचने से स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो शव को लेकर सड़क जाम करने की चर्चा करने लगे।

इधर, ग्रामीणों ने बताया कि अवैध बालू खनन माफिया सरकार के निर्धारित क्षेत्र से बाहर जेसीबी से मिट्टी हटाकर गड्ढा कर जान जोखिम में डलवाकर मजदूरों के सहयोग से बालू निकल रहे थे। इसी दौरान धसान गिरने से घोलटन गड्ढे में दब गया। गड्ढे में दबे मजदूर को छोड़ बालू माफिया जेसीबी चालक सहित मौके से फरार हो गया। जिसके कारण उनकी मौत मौके पर ही हो गई। मृतक के साथ काम कर रहे अन्य मजदूर की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद गड्ढे से मृतक के शव को बाहर निकाला। मजदूर की माने तो जेसीबी चालक मौके से फरार ना होकर तत्काल बालू हटाकर मजदूर की जान बचा सकता था।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर पुलिस ने दंगा नियंत्रण ड्रिल के बाद निकाला फ्लैग मार्च, कानून-व्यवस्था को लेकर बढ़ाई सतर्कता

    Share Add as a preferred…

    नीट पेपर लीक और छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में भागलपुर समाहरणालय गेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *