बिहार में गुलाबी ठंड की दस्तक, 20 से गिरेगा पारा

पटना। बिहार में बुधवार से दो डिग्री पारा लुढ़कने के आसार हैं। जिस कारण लोगों और अधिक ठंड का एहसास होगा। फिलहाल अगले दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना है। वहीं मंगलवार को 15 और बुधवार को 16 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।

प्रदेश में पिछले पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम पारा गिरने से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। इसी कारण लोगों को सुबह और रात के समय ठंड का एहसास हो रहा है। इन दोनों समय घरों या कार्यालयों से बाहर निकले के दौरान लोग गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 4 और अधिक तापमान में 1.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जिस कारण रविवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

इन जिलों में आज छाया रहेगा घना कोहरा 

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, सुपौल, अररिया, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार जिलों के एक या दो स्थानों पर घने स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है।

पटना का भी तापमान गिरा 

पटना के तापमान में भी पिछले पांच दिनों के दौरान गिरावट आई है। 13 नवंबर को राजधानी का न्यूनतम तापमान 22.2 और अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस था। वहीं 17 नवंबर को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिर कर 18.2 और अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस गिर कर 27.9 डिग्री पर पहुंचा गया। जिस कारण पटना में तापमान गिरने से सुबह और देर रात को कोहरा या धुंध छाया रहता है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का बड़ा एक्शन, ड्यूटी से गायब डॉक्टरों पर सख्ती; निजी क्लिनिक भेजने वालों पर भी होगी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, सभी डॉक्टर लौटे ड्यूटी पर; मारपीट और लापरवाही के आरोपों ने बढ़ाया विवाद

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *