छपरा में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। युवक के शरीर पर 6 गोली के निशान मिले हैं। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दिघवारा थाना क्षेत्र के मानुपुर गांव निवासी प्रयाग मिस्त्री का पुत्र राजा कुमार (24) फिलहाल नगर थाना क्षेत्र के के 44 नंबर रेलवे ढाला के समीप भगार पर रहता था। जबकि उसके घर के कुछ लोग गड़खा थाना क्षेत्र के अलोनी गांव में रहते हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात को राजा अलोनी गांव जा रहा था, इस दौरान जासोसती पोखरा के समीप उसकी हत्या कर दी गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

 

  • ये भी पढ़े..

    हर माह के अंतिम रविवार को होगा पंचायत विकास दिवस, समग्र विकास और जनभागीदारी को मिलेगी नई दिशा: मुख्यमंत्री

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर–जमालपुर रेलखंड में मालदा मंडल का सघन टिकट जांच अभियान, 313 मामलों में वसूले गए ₹3.32 लाख से अधिक जुर्माना

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *