भागलपुर : तीन आधार ऑपरेटर पर हजारों का लगाया जुर्माना

भागलपुर। जिले के तीन आधार केन्द्र ऑपरेटरों पर हजारों रुपये का जुर्माना लगाया गया है। ये तीनों आधार ऑपरेटर जिले के जगदीशपुर, पीरपैंती और गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत स्कूलों के आधार ऑपरेटर हैं।

दरअसल, इन तीनों ऑपरेटरों ने आधार कार्ड निर्माण के साथ-साथ अपडेशन में बड़े पैमाने पर धांधली की थी। इसकी सूचना मिलने यूआईडीएआई ने जिले के स्कूलों में बनाये गए आधार केन्द्रों को ब्लैकलिस्टेड करने की कार्रवाई की थी। यूआईडीएआई ने पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत हाई स्कूल पीरपैंती के आधार ऑपरेटर तारिक अनवर पर 50000, जगदीशपुर के लोकनाथ हाई स्कूल के आधार ऑपरेटर ओम कुमार पर 33000 और गोपालपुर प्रखंड के हाई स्कूल धरहरा के आधार ऑपरेटर मुकेश मंडल पर 50000 रुपये का जुर्माना लगाया है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला से पहले सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का एडीआरएम ने किया निरीक्षण, कांवड़ियों के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *